Rules of money | पैसे के नियम {2021}

दोस्तों, क्या आप Richest man in Babylon के बारे में जानते हैं? यदि नहीं तो Arkad नाम का शख़्स Babylon का सबसे अमीर व्यक्ति था, जिसने अपने पुत्र Nomasir को धन के कुच्छ नियम (rules of money) बताये थे। इन नियमों का ज़िक्र George Samuel Clason ने अपनी पुस्तक ‘The Richest man in Babylon’ में किया है।
 
Rules of money | पैसे के नियम {2021}
Rules of money | पैसे के नियम {2021}

जब तक हम धन के नियमों को नहीं समझेंगे और उन नियमों का पालन नहीं करेंगे, तब तक हमारे पास पैसे आते रहेंगे और जाते रहेंगे। तो ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आख़िर हम जिस धन के नियम के बारे में बात कर रहे हैं, वह है क्या? तो चलिए इस लेख में हम जानते हैं कि वे धन के नियम क्या हैं और उनका क्या मतलब है। आगे बढ़ने से पहले हम एक बात कहना चाहेंगे कि अगर आप इस लेख को इसलिए पढ़ रहे हैं कि हम कुछ ऐसी बात बताने वाले हैं जो आपको फटाफट अमीर बना देगी, तो ऐसा कुछ भी नहीं है। हम फटाफट अमीर बनने वाली किसी भी बात पर यक़ीन नहीं करते और ना ही किसी को इसकी सलाह देते हैं।

इस लेख में जिन नियमों की बात की गई है, वे बहुत ही सरल हैं, लेकिन बेहद असरदार हैं। इन नियमों को जानने के बाद चाहे आप इन्हें सही मानें या गलत, आप को इन पर भरोसा हो या ना हो, इस बात से कोई ज़्यादा फ़र्क़ नहीं पड़ेगा। फ़र्क़ सिर्फ़ इस बात से पड़ेगा कि क्या आप बताए गए नियमों को लगातार लंबे समय के लिए अमल में लाते हैं या नहीं। तो चलिए बात करते हैं धन के सबसे पहले नियम के बारे में।

धन का पहला नियम

धन का पहला नियम हमें सिखाता है कि हम नियमित, निश्चित और अनुशासित बचत करें। इस नियम के अनुसार धन उसी व्यक्ति के पास आता है और बढ़ती मात्रा में आता है, जो व्यक्ति अपने कमाए धन के कम से कम 10वें हिस्से का प्रयोग अपने तथा अपने परिवार के भविष्य के लिए जायदाद बनाने में करता है। इस नियम की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपनी कमाई से चाहे जितना भी बचत करना चाहते हैं, चाहे 10% हो या 20% हो, या उससे ज़्यादा, बस आपको regular और अनुशासित तरीके से without fail बचत करनी है। ऐसा नहीं कि आपने 5 महीनों तक बचत की और उसके बाद कुछ महीने छोड़ दिए और कुच्छ महीनों बाद फिर से बचत शुरू करने का सोचने लगे।

हम में से ज़्यादातर लोग जिनके पास पैसे नहीं टिकते हैं, वे कुछ ऐसा ही करते हैं। पैसों की बचत तो शुरू कर लेते हैं, लेकिन अपनी बचत के साथ अनुशासित नहीं रहते। नतीजा यह कि उनके पास पैसे टिकते ही नहीं हैं। इसी वजह से उनके पास पैसे आते हैं और जाते हैं। ध्यान रखिये की इस आसान से नियम को अमल में लाने के लिए आपको अपनी कमाई को ख़र्च करते समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण और अपनी आदतों में अनुशासन रखना बहुत ज़रूरी है।

धन का दूसरा नियम

यह नियम बचाए गए पैसों के निवेश के विकल्पों की तलाश करने के बारे में हैं, जिससे कि आप अपने बचत के धन को बढ़ा सकें। यह नियम कहता है कि धन समझदार मालिक के लिए जमकर मेहनत करता है जो इसके लिए लाभकारी काम खोजता है। यह मवेशियों की तरफ़ तेज़ी से बढ़ता है। धन का यह नियम यह कहता है कि आपको सिर्फ़ पैसों की बचत ही नहीं करनी है, बल्कि अपने बचत किए पैसे को अच्छी तरीके से निवेश करना है। आप अपने बचत के पैसे को एक बड़े पेड़ की नीव समझ सकते हैं।

बचत का पैसा आपको छोटा लग सकता है, लेकिन ध्यान रखिये कि बड़े से बड़े पेड़ का बीज छोटा ही होता है। आप अपनी बचत के पैसे को अच्छे निवेश में लगाकर इसे बहुत बढ़ा सकते हैं। ध्यान रखिये कि जिस तरह एक पेड़ को बड़ा बनने में समय लगता है, वैसे ही अगर आप आज पौधा लगाते हैं और कल फूल की आशा रखते हैं, तो यह मूर्खता है। आपको इस बात को समझना होगा कि जल्दी आने वाला धन और दौलत जल्दी ही चला जाता है। परन्तु अपने मालिक को ख़ुशी और संतुष्टि देने वाली दौलत धीरे-धीरे आती है। क्योंकि यह ज्ञान और सतत संकल्प का फल होता है। इसीलिए आपके निवेश का पैसा भी धीरे-धीरे ही बढ़ेगा। आपको अपने धन के निवेश को बहुत अधिक बढ़ाने के लिए समय देना होगा।

इसलिए इस नियम के अनुसार जब आप बचत करना शुरू कर देते हैं तो आपको उस बचाए गए धन से और धन कमाने के लिए अपनी पूंजी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अच्छे investment की तलाश करनी होती है।

धन का तीसरा नियम

बात करते हैं धन के तीसरे नियम के बारे में। धन का ये तीसरा नियम धन के मालिक को सावधानीपूर्वक निवेश के बारे में सिखाता है। साथ ही निवेश में पूँजी की सुरक्षा और निवेश के अनुभव के महत्व को बताता है। धन का यह तीसरा नियम कहता हैं कि धन उस सावधान मालिक के संरक्षण में रहता है, जो इसका निवेश समझदार लोगों की सलाह से करता है। धन का मालिक किसी को भी उधार देने से पहले, या किसी भी निवेश से पहले इस बात को सुनिश्चित करता है कि उसका मूल धन सुरक्षित रहे और उसका उधार दिया गया पैसा, या निवेश किया गया पैसा लालच और लापरवाही के कारण डूबे नहीं।

इसी नियम के आधार पर इस दुनिया के सबसे बड़े निवेशक और दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में से एक, Warren buffet ने बताया है कि “निवेश की दुनिया में दो नियम हैं: ‘’1. अपना पैसा या पूँजी कभी मत गंवाना, और 2nd नियम, पहला नियम कभी मत भूलना।” इसका मतलब यह है कि धन के मालिक को बहुत अधिक सावधान रहना चाहिए और हिसाब किताब के महत्व को हमेशा समझना चाहिए। हिसाब रखने में कभी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। आप किसको कितने पैसे दे रहे हैं, क्यों दे रहे हैं, यह सब कुछ बहुत सोच-समझकर करना चाहिए।

धन का चौथा नियम

यह नियम हमें सिखाता है कि आपको सिर्फ़ उसी निवेश में पैसे लगाने चाहिए जिसके बारे में आप को अच्छी जानकारी और पर्याप्त अनुभव हो। यह नियम कहता है कि धन उस आदमी से दूर चला जाता है जो इसका निवेश उन व्यवसायों या उद्देश्यों के लिए करता है, जिनसे वह परिचित नहीं है, या जिनकी अनुशंसा समझदार लोग नहीं करते हैं। इस नियम के अनुसार आपको ऐसा निवेश या business नहीं करना चाहिए जिसके बारे में आप अच्छी तरह से नहीं जानते।

ध्यान दीजिए कि दुनिया में हज़ारों बिज़नेस और निवेश हैं। अगर आप कोई भी निवेश या business करना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ़ और सिर्फ़ उस निवेश या business के expert आदमी से ही सलाह लेनी चाहिए। जैसे कि आप सब्ज़ी बेचने वाले से सोने में निवेश के बारे में सलाह नहीं ले सकते। आपको अगर सोने में निवेश करना है तो सोने के किसी अच्छे निवेशक से सलाह लेनी चाहिए।

धन का यह महत्वपूर्ण नियम ये भी सिखाता है कि हर business और निवेश में कुच्छ risk होते हैं। इसलिए धन के मालिक को सिर्फ़ वही business शुरू करना चाहिए जिसके बारे में उसे बहुत अच्छी जानकारी और अनुभव हो। आपने देखा होगा अक्सर नए business सिर्फ़ इसलिए फेल हो जाते हैं और लोगों का पैसा डूब जाता है, क्योंकि लोग बिना पर्याप्त अनुभव और ज्ञान के ही बिज़नेस शुरू कर देते हैं।

इसलिए इस नियम का एक पंक्ति में मतलब यह है कि अपनी बचत के धन का निवेश समझदारी पूर्ण ढंग से उन लोगों के मार्गदर्शन में करना चाहिए, जो धन को संभालने के मामले में पहले ही निपुण हैं। मतलब यह है कि आप जो भी बिज़नेस या निवेश करना चाहते हैं, उसमें सबसे पहले आपको पर्याप्त अनुभव और जानकारी लेनी चाहिए।

धन का पाचवां नियम

धन का यह नियम हमें निवेश, अधिक risk, लालच और हमेशा ललचाने वाले निवेश ऑफर से बचे रहने के बारे में सलाह देता है, ताकि हमारा पैसा सुरक्षित तरीके से बढ़ता रहे। इस तरह धन का पांचवा नियम यह कहता है कि धन उस व्यक्ति से दूर हो जाता है जो इसके माध्यम से ढेर सारी आमदनी हासिल करना चाहता है, या जो चालबाज़ लोगों की लुभावनी सलाह मांगता है, या जो इसे अनुभवहीनता और रूमानी इच्छाओं के अधीन निवेश करता है।

ध्यान दीजिए कि जब आपके पास धन होता है तो वह आपके पास बना रहे, इसके लिए आपको बहुत सावधान रहना होता है। अधिक risk उठाने से बचना होता है, लालच पर control करना होता है और निवेश में छुपे risk को समझना होता है। वैसे तो ज़्यादातर लोगों के पास धन नहीं होता है, और जिनके पास धन होता है या फिर जो लोग नए-नए अमीर बन जाते हैं, खासतौर से उनके पास चालबाज़ और धूर्त लोग, या धोखेबाज कंपनियाँ बहुत शानदार ललचाने वाले प्लान लेकर आते हैं। इससे धन का मालिक फटाफट और अमीर बनने वाले plans के झांसे में आ जाता है और जल्द ही उसको अपने धन से हाथ धोना पड़ जाता है।

इसलिए धन के मालिक को फटाफट अमीर बनने वाली हर scheme से बचना चाहिए। किसी भी तरह के निवेश में छुपे हर risk को हमेशा समझना चाहिए और सावधान रहते हुए निवेश से पहले पूँजी की सुरक्षा और जोखिम को ध्यान में रखते हुए उचित लाभ के बारे में ही सोचना चाहिए। तभी वह आदमी लंबे समय तक अमीर बना रह सकता है। नहीं तो पैसे आते और जाते रहेंगे।

तो दोस्तों, ये थे धन के वे पांच नियम जिनको आप अमल में लाकर अपना खाली बैंक अकाउंट भर सकते हैं और फिर अपने पैसों का सुरक्षित निवेश करके लंबे समय में ढेर सारा धन कमा सकते हैं। इन नियमों की मदद से आपकी पैसे की नहीं टिकने वाली सबसे बड़ी समस्या automatically दूर हो जाएगी।

जैसे की हमने पहले कहा ये rules of money बहुत ही सरल हैं, लेकिन फिर भी हो सकता है कि कुछ लोग इन नियमों को समझने के बजाय इन नियमों पर ही सवाल उठायें। उन लोगों को यह समझना चाहिए की ये अन्य नियमों की तरह नियम हैं, कोई जादू की छड़ी नहीं कि आपकी ज़िन्दगी में सब कुछ बदल देगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति में बदलाव लाने के लिए इन नियमों को समझने के साथ-साथ लगातार real life में इनका पालन भी करना होगा। ये नियम सिर्फ़ उन्ही लोगों के लिए काम करेंगे जो इन्हें अपनाने की कोशिश करेंगे।

यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति में बदलाव चाहते हैं, तो आपको इन नियमों को अच्छे से समझके अमल में लाना चाहिए।

जैसे की हमने शुरू में बताया कि इस लेख में हमने धन के जो नियम बताये हैं वह दरअसल आज से कई हज़ार सालों पहले बेबीलोन शहर में रहने वाले सबसे अमीर आदमी Arkad ने अपने पुत्र Nomasir को बताये थे। George Samuel Clason ने अपनी पुस्तक ‘The Richest man in Babylon‘ में इनका ज़िक्र किया है। इस पुस्तक में ऐसी बहुत-सी बाते हैं जो एक आम आदमी को धन के बारे में छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से सिखाती हैं और हमें financially आगे बढ़ने में मदद करती हैं।

टिप्पणी करके बताएँ आपको यह लेख कैसा लगा। धन्यवाद।

Comments