Benefits of reading books | किताबें पढ़ने के फायदे {2021}

नमस्कार दोंतों। हमारे समाज में किताबें पढ़ना बहुत कम लोग ही पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ये बहुत बड़ी और boring होती हैं। और जो लोग इनसे ज्ञान लेना चाहते हैं, वे सोचते हैं कि YouTube से इनकी summary देख लेंगे। तो क्या किताबें पढ़ने से हमें कोई फायदा होता भी है? चलिए इसके बारे में जातने हैं।
 
Benefits of reading books | किताबें पढ़ने के फायदे {2021}
Benefits of reading books | किताबें पढ़ने के फायदे {2021}

दोस्तों, सिर्फ़ अमीर और सफल लोग ही किताबें पढ़ते हैं, ऐसा नहीं है। जो लोग किताबें पढ़ते हैं वह लोग सफल होते हैं। इस पूरी दुनिया का अब तक जो विकास हुआ है उसमें किताबों का बड़ा योगदान है। क्योंकि किताबें प्राचीन सभ्यता से हमारे साथ जुड़ी हुई हैं। पहले जब मोबाइल, टीवी और इंटरनेट नहीं था तब जानकारी दूसरों तक पहुँचाने का किताबें ही एक मात्र माध्यम थीं। पुस्तकें पढ़ना यानी आपकी नजरों से कुछ नया निर्माण करना है। किताबें पढ़ने से हमारी ज़िन्दगी में जो बदलाव आते हैं और उसके जो benefits हैं, आज हम उस पर बात करेंगे:

Benefits of reading books

किताबें आपको ख़ुद को जानने में मदद करती हैं – Books help you to know yourself

अगर आपको ख़ुद को जानना है तो किताबें आपको मदद कर सकती है। किताबें पढ़ते वक़्त कभी-कभी हमें ऐसे लगता है कि ये same situation हमारी ज़िन्दगी में भी आ चुकी है। Past में हमने जो निर्णय लिया वह ग़लत था या सही, इस की पुष्टि हम करने लगते हैं और कभी-कभी आप किसी कहानी को अपने जीवन से जोड़ लेते हैं कि अगर ऐसा same प्रश्न हमारे जीवन में आए तो हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसका ज्ञान हमें होता है
कम समय में आप बहुत अच्छा और ज़्यादा ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं – In a short time you can get good and more knowledge

किताब पढने से कम समय में आप बहुत अच्छा और ज़्यादा ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। एक लेखक जब कोई किताब लिखता है तब वह सब बातों की पुष्टि करता है कि “जो मैं लिख रहा हूँ, वह सभी बातें सही होनी चाहिए”, और उसके लिए लेखक को बहुत समय ख़र्च करना पड़ता है। तो किताबें पढ़ने से आपको सही जानकारी भी मिलती है और आपका समय भी बच जाता है।

एकाग्रता बढ़ती है – Concentration increases

पढने से एकाग्रता (concentration) बढ़ती है। जब आप कोई किताब बहुत ध्यान से पढ़ते हैं तो उस वक़्त आप अपनी एकाग्रता का उपयोग करते हैं। इसका मतलब आपको अपना पूरा ध्यान किताब पर लगाना पड़ता है और जब आप किसी चीज पर अपना पूरा ध्यान लगाते होतो उससे आपकी कार्य-क्षमता यानि concentration power बहुत बढ़ जाती है।

आप की जानकारी बढ़ती है – Your knowledge grows

किताबें पढ़ने से आपको नई-नई चीज़ों का ज्ञान होता है। ऐसे बहुत सारी बातें जो आप को पहले से पता नहीं है उसका सही ज्ञान होने लगता है। हो सकता है कि आप पहले जीन बातों को सही मानते थे वह ग़लत साबित हों जाएँ और जिन बातों को आप ग़लत समझते थे वह बातें आज आपको सही लगने लगे।

कल्पना शक्ति में वृद्धि होती है – Imagination increases

किताबें पढ़ने से आपकी imagination power बढ़ती है। जब आप कोई कहानी पढ़ते हैं, तो कभी-कभी आप यह सोचने लगते हैं कि अगर इस कहानी में ऐसा होता तो? या वैसा कुछ होता तो? और ऐसी बहुत सारी बातें हैं जो आप अपने मन-ही-मन सोचने लगते हैं। इसका मतलब, कोई किताब या कोई कहानी आपको सोचने के लिए मजबूर कर सकती है।

अच्छी नींद आती है – Reading makes you Sleep well

हम दिनभर जो भी काम करते हैं, उसी से सम्बंधित बहुत सारे खयाल हमारे मन में रहते हैं और मन-ही-मन हम उन सभी बातों पर विचार करते रहते हैं। हमने पहले ही आपको बताया कि किताबों से एकाग्रता बढ़ती हैं और अगर आपका मन एकाग्र हैं, तो वह जल्द शांत भी उसी रफ़्तार से होता है और जब आपका मन शांत होता है, तो आपको अच्छी नींद आती हैं।

शब्दों का खज़ाना आपको मिल जाता है – You find a treasure of words

रोज पढ़ते वक्त, आपको नए-नए शब्द और उनका अर्थ पता होने लगता है। इससे आपका शब्द कोश बढ़ जाता है। अगर हमारी vocabulary पहले से ही अच्छी है, तो हम निसंकोच और प्रभावी तरीके से बातें कर सकते हैं, कुछ अच्छा लिख सकते हैं और हम अपनी बातों को दूसरों के सामने अच्छी तरह से रख कर सकते हैं।

दिमागी क्षमता बढ़ती है – Reading increases brain capacity

हमनें पहले ही बताया कि पढ़ने से हमारे जीवन में बोहोत सारे बदलाव आते है, हमें नया ज्ञान मिलता है। नई-नई कहानियाँ और शब्द, जीवन में नया दृष्टिकोण और ज़िन्दगी जीने के नए-नए पहलू सामने आते हैं। तो यह सभी बाते कहीं-ना-कहीं हमारे दिमाग़ पर और हमारी सोच पर असर करती हैं, जिसकी वज़ह से हमारे दिमाग़ की कसरत होती है और उसके साथ दिमागी क्षमता भी बढ़ती है।

प्रेरणा मिलती है – You get inspired

जब हम कोई success story पढ़ते हैं, तब हमें पता चलता है कि उस व्यक्ति ने अपने जीवन में कितनी मेहनत की, कितनी कठिनाई से वे गुज़रे। फिर भी वह अपने जीवन में कहीं रूके नहीं, कभी हारे नहीं, थके नहीं और एक दिन अपने लक्ष्य तक पहुँच गए। जब हम यह सब पढ़ते है, तो हमें भी अपने जीवन में कुछ करने की प्रेरणा मिलती हैं।

लेखन और संचार अच्छा होता है – Improves Writing and communication

किताबें पढ़ने से Writing And Communication अच्छी होती है। एक बार आपके पास शब्द और ज्ञान का भंडार आ गया तो आप अच्छी तरह से लिख सखते हैं और बोल भी सकते हैं।

आत्मविश्वास बढ़ता है – Confidence increases

दोस्तों, किसी ने कहा है कि “अज्ञान ही दुख का कारण है”। विभिन्न किताबें पढ़ने से आपको ढेर सारा ज्ञान मिलता है। अगर आपको कोई चीज़ पहले से पता है तो यही knowledge आपके चहरे पर नज़र आ जाती है, आौर उसी वजह से आपका confidence भी बढ़ जाता है।

मानसिक तनाव दूर होता है – Relieves mental stress

पढ़ते समय हमारे मन में दूसरे विचार नहीं आते हैं और कभी-कभी हम कहानी में पूरी तरह घुस जाते हैं। इसी कारण हमारा मन शांत हो जाता है और हम relax feel करते हैं।

अंत में हम यह कहेंगे कि यदि आपको किताब पढ़ने कि आदत नहीं है और इसकी आदत बनाना चाहते हैं, तो किसी छोटी किताब से शुरुआत करें। कोशिश करें की दिन में कम-से-कम आधा घंटा किताब पढ़ें, या दिन में किताब का केवल एक page पढ़ें। यदि आप कहें कि “इतना वक़्त किसके पास है?” तो आप झूठ बोल रहे हैं। इससे अधिक समय आप social media पर ख़र्च कर देते हैं। हैं ना?

यदि आप अपने जीवन में बदलाव लाना चाहते हैं और उपर्क्यत फायदे उठाना चाहते हैं, तो किताब पढ़ने की आदत बनाएँ। नीचे टिप्पणी करके बताएँ कि किस किताब से आप शुरुआत करने चाहेंगे और क्यों।

धन्यवाद।

Comments