The compound effect | यौगिक प्रभाव {2021}

हैलो दोस्तों। बहुत बार हम सोचते हैं कि आज का दिन है। “आज से मैं हर दिन कसरत करूंगा, एक नया कौशल सीखूंगा, मैं और अधिक काम करूंगा।” लेकिन जब ऐसा करने का समय होता है, तो हम अपने आप से कहते हैं-“आज मैं बहुत थक गया हूँ, मैं निश्चित रूप से अगले सप्ताह से शुरू करूँगा।” लेकिन एक हफ्ते बाद भी वही कहानी रहती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम सोचते हैं कि हम ख़ुद को एक चुटकी में बदल सकते हैं। लेकिन ज़्यादातर ऐसा नहीं होता।
 
The compound effect | यौगिक प्रभाव {2021}
The compound effect | यौगिक प्रभाव {2021}

परिवर्तन धीरे-धीरे होता है। जब हम लगातार छोटे क़दम उठाते हैं, तभी हमें अपना वांछित (desired) परिणाम मिलता है। अपने घर से सिर्फ़ 2 घंटे काम करके 20 लाख कमाएँ, एक सप्ताह में 20 किलोग्राम वज़न घटाएँ, इस क्रीम के साथ 20 साल छोटे हो जाएँ। इस तरह के विज्ञापनों के कारण हम भूल गए हैं कि सफलता पाने के लिए वास्तव में क्या करना होता है। सच्चाई तो यह है कि सफलता को कठिन परिश्रम, निरंतरता और अनुशासन की आवश्यकता होती है।

Compound Effect छोटे, स्मार्ट विकल्पों की एक शृंखला से विशाल पुरस्कारों को पाने का सिद्धांत है। मान लीजिए कि आपको दो विकल्पों के बीच चयन करना है। सबसे पहले, आपको रु. 30 लाख मिलते हैं। दूसरा, आपको एक रुपया मिलता है जिसका मूल्य अगले 31 दिनों तक हर दिन दोगुना हो जाता है। यदि आपने यह सवाल सुना है, तो आपको विकल्प 2 का चयन करना चाहिए। लेकिन फिर भी, हम ऐसा नहीं करते हैं क्योंकि हमें मिलने वाला इनाम बहुत समय लगाता है और इसलिए हम इसे अनदेखा कर देते हैं।

मान लीजिए कि आपको रु. 30 लाख मिलते हैं और आपका दोस्त दूसरा विकल्प चुनता है कि उसे पहले दिन का 1 रुपया मिलता है, जोकि हर दिन दुगना होता है। 5वें दिन तक आपके पास रु. 30 लाख होंगे और आपके दोस्त के पास 16 रुपये होंगे। केवल 16 रुपये, 16 लाख नहीं। 20 दिन तक आपके पास अभी भी 30 लाख होंगे और आपके दोस्त के पास रु. 52 हज़ार होंगे। ज़रा सोचिए कि आपका दोस्त कैसा महसूस कर रहा होगा। वह सोच रहा होगा कि उसने 20 दिनों तक इंतज़ार किया फिर भी उसे केवल रु. 52 हज़ार मिले। इसके बजाय उसे भी विकल्प 1 चुनना चाहिए था। 29 दिन तक, आपके दोस्त के पास रु. 27 लाख होंगे और आपके पास रु. 30 लाख होंगे। दिन 30 है जब Compound Effect का जादू चलेगा और आपका दोस्त आपसे आगे निकल जाएगा और 31वें दिन तक आपके दोस्त के पास रु. 1 करोड़ से भी ज़्यादा होंगे और आपके पास अभी भी रु. 30 लाख होंगे।

अब सोचें कि आप क्या महसूस कर रहे होंगे। अंत तक आप ख़ुद पर संदेह करेंगे और सोचेंगे कि आपके छोटे कार्यों का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। लेकिन जब compound effect पड़ेगा तो आप वह सफलता प्राप्त करेंगे जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। जब आप compound effect को समझना शुरू करते हैं तो आप रातोंरात सफलता का पीछा करना बंद कर देंगे। अब हम तीन कारकों पर ध्यान देंगे जिनके उपयोग से आप compound effect से लाभान्वित हो सकते हैं।

विकल्प – Choices

क्या आपके साथ ऐसा पहले कभी हुआ है? आपका जीवन बहुत अच्छा चल रहा था, सब कुछ ठीक था और अचानक आप एक मूर्खतापूर्ण निर्णय लेते हैं और आपकी सारी मेहनत बर्बाद हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम अपने अधिकांश विकल्प अनजाने में बना लेते हैं। जिन छोटी-छोटी बातों पर हम ज़्यादा ध्यान नहीं देते, वी आगे चलकर समस्याओं में बदल जाती हैं। इसे बदलने के लिए आप “Tracking” शुरू कर सकते हैं।

मान लीजिए आपको हमेशा कुछ-न-कुछ खाने की आदत है। यहाँ तक कि अगर आप कोशिश भी करें तो भी आप अपने आप को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं हैं और जो कुछ भी आपकी आंखों के सामने आता है आप इसे खाते हैं, तो आप अपनी जेब में एक नोटबुक रखना शुरू कर सकते हैं जिसमें आप अपने 2-3 मुख्य भोजन के अलावा जो कुछ भी खाते हैं उसे लिख सकते हैं। यहाँ तक कि अगर आप चॉकलेट खाते हैं, तो भी आप इसे नोटबुक में लिखें। इस तरह से आप पहले जो भी खा रहे थे उसे ट्रैक करने में सक्षम होंगे और अगली बार अगर आपके सामने कुछ आता है, तो आप इसे नहीं खाएंगे क्योंकि आपको इसे अपनी नोटबुक में लिखना होगा।

आदतें – Habits

मान लीजिए कि बर्गर के एक bite लेने के बाद दिल का दौरा पड़ने से आप ज़मीन पर गिर जाते हैं। तो क्या आप उसका अगला bite लेंगे? अगर सिर्फ़ एक सिगरेट पीने के बाद आप 80 साल के व्यक्ति में बदल जाते हैं, तो क्या आप दूसरी सिगरेट पीएंगे? समस्या यह है कि हमारी बुरी आदतों से हमें कोई instant प्रभाव नहीं पड़ता। उन्हें करने से हमें तुरंत संतुष्टि और क्षणिक ख़ुशी मिलती है। यही कारण है कि हम दीर्घकालिक (long term) नुक़सान को देखने में सक्षम नहीं हैं, जो हमारी बुरी आदतों के कारण होगा।

हमें अपनी बुरी आदतों को अच्छे में बदलना होगा और ऐसा करने के लिए हमें अपनी “क्यों शक्ति” (why power) का उपयोग करना होगा। आपने इच्छा शक्ति (will power) के बारे में सुना होगा। लेकिन इच्छा शक्ति से अधिक महत्वपूर्ण why power है। why power वह कारण है जो आपको अपनी आदत बदलने में मदद करता है।

मान लीजिए कि आप ज़मीन पर एक लकड़ी का तख़्त पर खड़े हैं और आपसे 2000 रुपये के बदले उस पर चलने के लिए कहा जाता है। आप ज़्यादा नहीं सोचेंगे और बस चल देंगे। लेकिन मान लीजिए कि हम वह लकड़ी के तख्ते को एक 15 मंज़िल की इमारत से दूसरी 15 मंज़िल की इमारत तक रखते हैं और आपसे उस पर चलने को कहते हैं। आप सीधे कहेंगे कि “नहीं।” क्योंकि 2000 रुपये के लिए आप अपनी जान जोखिम में नहीं डालेंगे। अब मान लीजिए कि दूसरी इमारत में आग लगी है और आपके माता-पिता उस इमारत में फंसे हैं। आप तुरंत दूसरी इमारत की तरफ़ भागेंगे चाहे हम आपको 2000 रुपये दें या नहीं। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इस परिस्थिति में आपकी why power बहुत मज़बूत है। आप अपने माता-पिता को बचाना चाहते हैं! तो इस तरह आपको अपनी आदतों को बदलने के लिए एक मज़बूत “why” की आवश्यकता है।

प्रभाव – Influences

3 कारक हैं जो हमें प्रभावित करते हैं:

पहला- समाचार, वीडियो, फोटो, किताबें, आदि।

दूसरा- लोग, जिनके साथ हम समय बिताते हैं, और

तीसरा- वातावरण, जहाँ हम रहते हैं।

हमारा दिमाग़ एक खाली गिलास की तरह है। जो कुछ भी आप इसमें डालते हैं, यह उसका आकार धारण कर लेता है। यदि हम समाचार, घृणा, नकारात्मकता को देखते हैं तो हमारा मन भी गंदे पानी से भर जाएगा और हम केवल हर जगह नकारात्मक चीज़ों को देखेंगे। लेकिन अगर हम अपने दिमाग़ को सकारात्मक चीज़ों से भरेंगे तो हमारा गिलास साफ़ रहेगा। यदि हम अपने मन को सकारात्मक, प्रेरणादायक और सहायक विचारों से भरते हैं, तो गंदा पानी अपने आप बाहर निकल जाएगा और स्वच्छ पानी से बदल जाएगा।

लोगों का मानना है कि सफलता एक secret pill या formula है। लेकिन सच यह है कि सफलता सिर्फ़ आपको निरंतर काम करने से ही मिलती है। यदि आपको लगता हैं कि मुझे केवल कुछ दिनों में और तुरंत सफलता मिल जायेगी, तो आप ग़लत सोच रहे हैं। यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में सुनते हैं जिसे तुरंत सफलता मिली थी, तो आपको उनके मूल्य का पता नहीं है जो उन्होंने वहाँ तक पहुँचने के लिए चुकाई है।

सफलता कि कुंजी बहुत ही सीधी है। आपको लंबे समय तक सही दैनिक क्रियाएँ करने की आवश्यकता है और आप सफल हो सकते हैं। कोई और ‘नौटंकी’ नहीं। बस परिणाम है। बाक़ी की भीड़ से ख़ुद को अलग कर लें और संकल्प करें कि आप रोज़ाना क़दम उठाएंगे अपने लक्ष्य को पाने के लिए।

यह याद रखना, सफलता इस बात की परवाह नहीं करती है कि आप कौन हैं, आप कितने साल के हैं, आप कहाँ से आए हैं, या आपके पास कोई डिग्री है या नहीं। सफलता केवल आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की परवाह करती है। बस इतना ही!

हमेशा याद रखें कि compound effect हमेशा आपके पक्ष में या आपके खिलाफ काम कर रहा है। निर्णय आपको लेना है कि इस effect को अपने पक्ष में काम पर लगाना है या अपने विरुद्ध।

उपर्युक्त उपयोगी बातें हमने Darren Hardy द्वारा लिखी पुस्तक “The Compound Effect” से ली हैं।

अगर आपको लेख उपयोगी लगा तो एक टिप्पणी छोड़ दें और अपने दोस्तों के साथ साझा करें।

पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Comments