Financial planning | वित्तीय योजना कैसे बनाएं {2021}
एक परिवार कहता है कि “कुछ साल पहले 3,00,000 रूपये हमने सिर्फ़ credit card वालों को ही देने थे। उसके अलावा होम लोन, car लोन और एजुकेशन लोन भी था और हमारी साल की सैलरी सिर्फ़ 3,50,000 रूपये थी। जब हम financial planner से मिले तो उसने कहा कि हमें 40 साल लगेंगे अपना पूरा उधार चुकाने के लिए और financially stable बनने के लिए।
लेकिन हमने Dave Ramsay की किताब Total money makeover पढ़ी और सब बदल गया। हमने किताब में बताए हुए 7 steps पूरे करे और कुछ ही सालों में हमारी financial condition सुधर गई। “
इस लेख में हम वही 7 baby steps बताएँगे जिनका आपको पालन करना पड़ेगा, एक-एक करके। वह कहते हैं ना कि “Do not try to run before you know how to walk.” यानी भागने से पहले चलना सीखो। इसलिए हमें आर्थिक रूप से सुधरने के लिए इन 7 स्टेप्स में से किसी को भी छोड़ना नहीं है। तो आईये शुरू करते हैं:
Save 1,00,000/- rupees fast
यह सिद्धांत कहता है कि जितनी जल्दी हो सके हमें 1,00,000/- रुपयों की बचत करनी है। यह इतना बड़ा लक्ष्य नहीं है। बल्कि यह हमें एक discipline सिखाता है। यह छोटा-सा emergency fund है हमारे किसी भी emergency के लिए। मलतब अगर कोई अप्रत्याशित आपातकाल (unexpected emergency) आती है तभी हम इसे ख़र्च करेंगे, वरना नहीं।
और अगर हम उधार में है तो सबसे अच्छी बात इस बेबी step की यह है कि हम बजट बनाना सीखेंगे। यानी हमें इनकम कितनी मिल रही है, कहाँ पर हमने बेकार खर्चे किये हैं और कहाँ पर हम useless liabilities खरीद रहे हैं। क्योंकि एक भी इंसान ऐसा नहीं है जो बिना budget बनाए अमीर बना हो।
Create the debt snowball
जब हम पहला बेबी step पूरा कर लेते हैं तो हम बेबी step दो में जायेंगे, जो कहता है ‘create the debt snowball.’ यह step कहता है यदि हमें पैसों के खेल में जीतना है तो हमें अपने दुश्मन को समझना पड़ेगा और वह दुश्मन है debt यानी उधार।
अगर हमारे पास कोई car लोन नहीं है, student लोन नहीं है, क्रेडिट कार्ड के बिल नहीं है या होम लोन नहीं है, तो हम बहुत जल्दी अमीर बन सकते हैं। लेकिन तक़रीबन हर परिवार का कोई-न-कोई लोन चल ही रहा होता है, जिससे वह अमीर नहीं बन पाता।
अब सवाल यह आता है कि लोन कैसे चुकाया जाए? क्या सबसे बड़ा लोन पहले दिया जाए जिसमें ज़्यादा ब्याज पड़ रहा है, या सबसे छोटा? तो लेखक कहते हैं कि सबसे पहले हमें हर लोन की एक list बनानी पड़ेगी। उसके बाद हर लोन की minimum किश्त हमें देनी ही है। तो जो सबसे छोटा लोन है उसमें जितना ज़्यादा हो सके कहीं से भी पैसे बचा कर डाल देने चाहिए।
अब कई लोग यह कहेंगे कि आपने कभी गणित नहीं पढ़ा। बड़े लोन को हम पहले चुकाएंगे तो कुल मिलकर कम पैसे देने पड़ेंगे और यह सत्य भी है। इसे आप excel sheet में prove भी कर सकते हैं। लेकिन लेखक बोलते हैं कि यह गणित का खेल नहीं है। यदि यह गणित का खेल होता तो हमने कभी भी लोन नहीं लिया होता और अनिवार्य खर्चे नहीं किये होते।
अगर हमें पैसों की game में जीतना है तो हमें emotionally जीतना पड़ेगा। अब जब हम अपनी पूरी energy छोटे loans में लगाएंगे तो वह बहुत जल्दी ख़त्म हो जायेंगे और हमारे दिमाग़ को लगेगा “हाँ! मैं कर सकता हूँ।‘’ अब जैसे ही पहला छोटा लोन ख़त्म होगा, तो हम जो उसकी किश्त दे रहे थे वह पैसे दूसरे छोटे loan में भी लगाने लग जाएंगे और वह भी जल्दी ख़त्म हो जाएगा। वैसे ही वह दोनों लोन ख़त्म होने के बाद जो तीसरा छोटा लोन था, हम सारे पैसे उसमें लगा देंगे और ऐसे हमारे छोटे-छोटे लोन ख़त्म होने लग जाएंगे।
इस तरह से यह एक snowball effect बन जाएगा और आखिरकार हम अपने सारे लोन चुका देंगे। लेकिन अगर हम पहले बड़े लोन से शुरूआत करते हैं तो दिमाग़ को पहली ही जीत इतने सालों के बाद मिलेगी कि वह हार मान लेगा और यह सब struggle और उबाऊ (boring) हो जाएगा।
तो हमें logic से ज़्यादा positive और emotional feedback चाहिए इस खेल में।
Finish the emergency fund
जब हम अपना सारा उधार चुका लें, केवल होम लोन छोड़ के, तो हमें तीसरे step पर आना है। जब हम पहले दो steps पूरे कर लें तो हमारे पास सिवाय होम लोन के कोई लोन नहीं होगा और कम-से-कम हमारे बैंक खाते में एक लाख रुपया होगा।
अब हमारा अगला step होगा कि हमें एक full fledged emergency fund बनाना होगा। अब आप ये सोचेंगे कि पहले step में भी तो हमने emergency fund बनाया था जिसे हम जल्दी से जल्दी निकाल सकें? लेकिन यह स्टेप कहता है कि हमारे पास कम से कम liquid cash में इतने पैसे होने चाहिए कि अगले 6 महीने का ख़र्चा निकाल सकें। यानी अगर आपके महीने का ख़र्चा 50,000 रूपये है तो आपके पास 50,000X6=3 लाख रूपये होने चाहिए, या अगर आपके परिवार का महीने का ख़र्चा 1,00,000 रूपये है तो आपके पास हर वक़्त liquid cash के रूप में कम से कम 6,00,000 होने चाहिए।
अब कई लोग ये सोचेंगे कि ये पैसा हम bond में या कहीं और निवेश कर सकते है जोकि कुच्छ मुनाफा तो दे। लेकिन लेखक ऐसा करने से मना करते हैं और कहते हैं कि यह एक emergency fund है। क्योंकि ये हमें हमारे बुरे दिनों से बचा सकता है। यह वह पैसा है जो हमें insurance देगा, ना कि हमें अमीर बनाएगा। पैसे से पैसे कब बनाने हैं इसे हम बाद में देखेंगे।
इसलिए यह पैसे उस जगह होने चाहिए जहाँ से हम इसे कभी भी निकाल सकें बिना कोई risk के। भले ही उन पैसों से हमें कम ब्याज मिलता हो।
Maximize retirement investing
जो लोग long-term visualist हैं, वे यह सोचेंगे कि “हम लोगों को तो pension भी नहीं मिलेगी। हम अपनी रिटायरमेंट को कैसे सुरक्षित करेंगे।” तो इस step में हम अपने भविष्य को सुरक्षित करने का plan देखेंगे। लेकिन इससे पहले हम यह समझते हैं कि रिटायरमेंट का मतलब क्या है? क्या इसका मतलब यह है कि हमें काम ही नहीं करना? तो ऐसा नहीं है।
आइये एक उदहारण से समझते हैं। Harold Fisher जब 100 साल के थे, तब भी वह हर हफ्ते 5 दिन काम किया करते थे। ऐसा नहीं कि उनके पास पैसे नहीं थे, बल्कि इसलिए करते थे क्योंकि उनको अपने काम में बहुत मज़ा आता था। Harold कहते थे “People who retire early, die early.” यानी जो लोग जल्दी रिटायरमेंट लेते हैं, वह मरते भी जल्दी हैं। वह बोलते थे “यदि मैं retirement ले लूँगा, तो फिर करूँगा क्या?”
इसलिए लेखक के हिसाब से retirement का मतलब है security. यानी ऐसा level प्राप्त करना जहाँ पर हम से ज़्यादा हमारा पैसा मेहनत कर रहा हो, ताकि हम अपनी मर्ज़ी की चीज़ें कर पायें। तो रिटायरमेंट को secure करने के लिए हमें अपनी salary का 15% किसी ऐसी secure चीज़ में लगाना चाहिए, जहाँ कम-से-कम 12 से 15% का सालाना रिटर्न मिल सके। इसके लिए लेखक mutual funds या Index funds में ज्ञान लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
मतलब यदि आपकी मासिक salary एक लाख रूपये है तो इसमें से 15000 रूपये हर महीने सिर्फ़ आप की रिटायरमेंट के लिए जाएंगे। वैसे क्या आपको पता है कि अगर आप 15000 रूपये हर महीने 40 सालों के लिए किसी ऐसे secure platform में लगा देते हैं जहाँ पर आपको 15% का रिटर्न मिले तो वह 40 साल के बाद कितना हो जाएगा? तो हम बता दें कि अगर आपने इतना अनुशासन रखा हो तो आपकी retirement सुरक्षित होगी, क्योंकि आपके पास रिटायरमेंट पर करीब 47 करोड़ रूपये होंगे! जी हाँ!
College funding
अगला पड़ाव आता है college funding. यह step आपको एक parent के रूप में अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए दिया गया है। अब आपमें से बहुत से लोगों की ख़ुद की उम्र काफ़ी छोटी है। लेकिन कभी-न-कभी तो आपकी शादी होगी और उस वक़्त अगर हम यह step उठा लें तो बच्चों की पढ़ाई के दौरान जो parents को टेंशन हो जाती है और वह अपनी ज़्यादातर बचत बच्चों की education पर ही लगा देते हैं और अपने भविष्य को ख़राब कर लेते हैं, तो इस चीज़ से वे बच सकते हैं।
तो जैसे ही बच्चा पैदा होता है हमें यह assume करना पड़ेगा कि बच्चा 20 साल के बाद किस कॉलेज में जाएगा। अब मान लीजिए कि हम सोचते हैं कि हमारा बच्चा तो Harward से MBA करेगा। तो पहले हमें जांचना पड़ेगा कि MBA की आज फीस कितनी है।
मान लीजिये कि Harward में आज MBA की फीस 50 लाख है। तो इसमें हमें सालाना inflation जोड़ना पड़ेगा, लगभग 6%. अब 20 साल के बाद 50 लाख का equivalent amount calculate करना पड़ेगा। तो यह 20 साल के बाद लगभग 1.6 करोड़ की MBA होगी।
उसके बाद हमें ये check करना होगा कि 20 साल के बाद 1.6 करोड़ जोड़ने के लिए आज कितने पैसे हमें हर महीने बचाने पड़ेंगे। तो यह हर महीने करीबन 10,500 रूपये के करीब आता है, अगर हमें 15% का रिटर्न मिले।
अब यह बहुत लंबी सोच है। लेकिन असलियत में यह चीज़ आपको बहुत ज़्यादा relax कर देगी और कई बीमारियों से बचा भी देगी।
Pay off the home mortgage
अगला बेबी step आता है घर के लोन का भुगतान करना। जी हाँ! अब जाकर लेखक ने बोला है कि अपने घर के लोन को चुकाने के लिए अपनी पूरी energy लगा दो और हमें यह पहले बताए गए steps के बाद करने के लिए इसीलिए बोला है क्योंकि होम लोन ज़्यादातर लोगों का 30 साल तक का होता है। अगर हम होम लोन को बाक़ी बचत का इस्तेमाल करके पहले ही चुकाने लग जाएंगे तो बाक़ी baby steps कभी पूरे नहीं कर पाएंगे।
इसलिए जब तक पहले बताये गए steps पूरे नहीं होते हमें home लोन की न्यूनितम installment ही देनी है। लेकिन जब इस step पर पहुँच जाएँ, तो चाहे दिवाली का बोनस हो, वेतन वृद्धि हो, या किसी और माध्यम से हमें पैसे मिले, हमें बस यही करना है कि उसे home लोन को चुकाने के लिए इस्तेमाल कर देना है। इससे हम बहुत जल्दी इस सबसे बड़े दुश्मन को हरा पायेंगे।
Build wealth like crazy
अब वक़्त है अपने अतिरिक्त cash को काम पर लगाने का, ऐसी skill सीखने का जिससे हम पैसे से पैसा कमा सकें। इसके लिए बहुत से तरीके हैं जैसे कि रीयल इस्टेट, high income skills investing, आदि। इनके बारे में हमें विस्तार में ज्ञान लेना पड़ेगा। आज internet पर कई माध्यम हैं जहाँ से नए हुनर सीखे जा सकते हैं।
Live like no one else
यदि इस step पर आप पहुँच गए हैं तो आपको बधाई हो। क्योंकि सिर्फ़ 1 से 2 पर्सेंट जनसँख्या ही यह स्टेप हासिल कर पाती है। अब सवाल आता है कि हम अतिरिक्त पैसों का करेंगे क्या? तो लेखक कहते हैं कि हमें तीन चीज़ें करनी है: Fun, invest and give.
आईये हम इसे आसान भाषा में समझते हैं। सबसे पहले है fun. अगर हम किसी बच्चे से काम करवाने के लिए बोलते हैं कि यदि “तुम क्लास में first आयोगे तो मैं तुम्हें तुम्हारे पसंद का gift दूंगा।” और अगर वह first आ जाता है तो उसे गिफ्ट मिलना भी चाहिए। इसी तरीके से हम पैसे कमाते हैं ताकि हम अपने और अपने परिवार को आरामदायक जीवन दे सकें। इसलिए अब हम अपनी पसंद गाडी ले सकते हैं, घड़ी ले सकते हैं या घर भी ले सकते हैं।
साथ में हमें अपने पैसे invest भी करने पड़ेंगे। क्योंकि निवेश से ही हम उतना पैसा वापस ले पाएंगे, जिससे हम अपने शौक पूरे कर पायें।
आखिर में आता है give. यानी अगर हमने पैसे कमाए हैं, तो हमारा फ़र्ज़ बनता है कि हम औरों की भी मदद करें जिन्हें पैसों की ज़रुरत है। अगर आपके पास किसी मंदिर में बैठी एक महिला रो रही है, क्योंकि उसके बच्चे का ऑपरेशन होना है और उसके पास पैसे नहीं है, तो आप उसे बिना बोले उसके बच्चे के ऑपरेशन की फीस दे सकते हैं और दुनिया कि सबसे positive feeling के मज़े ले सकते हैं।
दोस्तों, अगर आप high income skills सीखना चाहते हैं और असल में अपने जीवन को नए मोड़ पर ले जाना चाहते हैं, तो हम यह सुझाव देंगे कि आप किताबें पढ़े और उन लोगों के अनुभव से सीखें जो कामयाबी पा चुके हैं, ताकि आप अपने कुछ साल गलतियों के बचा सकें।
तो दोस्तों, इस लेख में हमने कुल सात steps देखे financial planning करने और financial freedom पाने के.
यदि यह लेख आपको मूल्यवान लगा तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसे साझा करें।
धन्यवाद।
![]() |
| Financial planning | वित्तीय योजना कैसे बनाएं {2021} |

- जिसमें पहला है- एक लाख रूपये बचाएँ।
- दूसरा- हमें छोटे लोन से अपने लोन ख़त्म करने की शुरुआत करनी चाहिए, home लोन के आलावा।
- तीसरा- Emergency fund जोड़ें, ताकि हम अपने अगले 6 महीने का ख़र्चा उठा सकें।
- चौथा- Retirement के लिए मासिक आय का कम-से-कम 15% बचाएँ।
- पांचवां- हमें बच्चों की कॉलेज की एजुकेशन के लिए उनके पैदा होते ही निवेश की शुरुआत कर देनी चाहिए।
- छठा- अब हमें होम लोन aggressively pay करना चाहिए।
- और आखिरकार सातवाँ step बताता है कि fun करो, invest करो और दान करो।
यदि यह लेख आपको मूल्यवान लगा तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसे साझा करें।
धन्यवाद।

Comments
Post a Comment